धमना काली मंदिर से निकाली गई महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा
धमना काली मंदिर से निकाली गई महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा
सिटी संवाददाता : झाझा
जमुई : धमना काली मंदिर परिसर में गुरूवार से 24 घंटे का महायज्ञ प्रारंभ किया गया जिसको लेकर पंचायत समिति सदस्य वंदना कुमारी की अगुवाई में 501 महिला श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिर परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलने के बाद गांव के बगल में स्थित नदी में पहुॅचा जहां पूजा अर्चना करते हुये कलश में जल भरा गया। उसके बाद कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर के अगल बगल क्षेत्र का भ्रमण करते हुये पुनःमंदिर परिसर पहुॅचा। कलश शोभायात्रा के दौरान लोग हाथों मे पताके लिये जय श्री राम के जयकारे लगा रहे थे। कलश शोभायात्रा में पंचायत के मुखिया प्रतीक शर्मा रास्ते में श्रद्धालुओं के लिये सभी तरह की सुविधा भी प्रदान किया। पंसस एवं मुखिया ने बताया कि गांव में सुख समृद्धि के साथ आपसी भाईचारा बना रहे ताकि सौहार्दपूर्ण समाज बना रहे।इसके अलावे लोगों के बीच धार्मिक भावना भी बढ़े और लोग धर्म,सत्य के राह पर चले। कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर में पहुॅचने के बाद पंडितों के द्वारा शंखनाद करते हुये भगवान श्रीगणेश के मंत्रोच्चारण करते हुये महायज्ञ को प्रारंभ किया। यज्ञ के प्रारंभ होते ही पूरा वातावरण भक्तिमय में तब्दील हो गया।

Comments
Post a Comment