जमुई जिलाधिकारी राकेश कुमार का शख्त निर्देश
जमुई जिलाधिकारी राकेश कुमार का शख्त निर्देश
सिटी संवाददाता प्रो0रामजीवन साहु
जमुई : आज दिनांक 30 नवम्बर 2023 को जमुई जिला के जनप्रिय जिलाधिकारी राकेश कुमार ने कड़े शब्दों में कहा कि बिहार में पूर्ण रूपेन शराब बंदी है, फिर भी कभी -कभी शराब पीकर तांडव करने का समाचार आता है,तो कहीं -कहीं शराब का खेप अनेक रूपों में पकड़े जाते हैं। इसलिए जमुई जिला अंतर्गत चलने वाले विवाह -भवन, होटल, रेस्टोरेन्ट, डेकोरेटरस या विवाह स्थल पर बड़े -बड़े अक्षरों में अनेक स्थानों पर लिखकर चिपकाना है कि शराब पीना शख्त मना है। शराब पीते पकड़े जाने पर पीने वाले और उक्त प्रतिष्ठान चलाने वाले स्वामी और उसके हिस्सेदार को भी कानून के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और आर्थिक -दंड भी दिया जाएगा।
इन बातों को अपने -अपने प्रतिष्ठान में अक्षरशः पालन करें। अन्यथा कानून अपना काम करेगी।

Comments
Post a Comment