जमीन हड़पने की नीयत से नाबालिग का अपहरण, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार, अबतक नहीं मिला सुराग
जमीन हड़पने की नीयत से नाबालिग का अपहरण, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार, अबतक नहीं मिला सुराग
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, जमुई
जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा गांव से जमीन हड़पने की नीयत से एक नाबालिग का अपहरण करने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित परिवार गुरुवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचा और एसपी को आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
आवेदन देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी मुस्कान कुमारी का अपहरण ड़ोसी नीतीश मांझी, उसके पिता संजय मांझी सहित अन्य ने 26 नवंबर को उसकी संपत्ति हड़पने की नीयत से कर लिया है। टाउन थाना में पीड़ित परिवार ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस उसकी बेटी को बरामद नहीं कर पाई है।
एसपी को आवेदन देकर लगाई गुहार :
दो दिन बीत जाने के बावजूद नाबालिग की बरामदगी नहीं होने पर पीड़ित परिवार गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और आवेदन देते हुए अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि खैरमा निवासी सूरज कुमार की एकमात्र बेटी है जिसके कारण उसने बताया कि साजिश के तहत उसकी बेटी का अपहरण किया गया। ताकि उसकी संपत्ति को हड़पा जा सके।
पीड़ित ने इसको लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है, लेकिन पुलिस ने एक भी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया है न ही उसकी बेटी का कोई सुराग लगा पाई है। बताया जाता है कि पुलिस की अब तक की जांच में पूरा मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
हालांकि पुलिस घटना के हर एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही कार्रवाई की भी बात कह रही है। टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द ही मुस्कान को बरामद कर लिया जाएगा।

Comments
Post a Comment