हसनपुर के सर्वेश्वर धाम में संध्या आरती के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
हसनपुर के सर्वेश्वर धाम में संध्या आरती के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर प्रखंड के पटसा स्थित सर्वेश्वर धाम मंदिर में हर रोज की तरह गुरुवार को भी संध्या आरती किया गया। इस आरती में आस-पास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व विश्वास के साथ हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित नर्मदेश्वर महादेव के शिवलिंग सहित माता पार्वती, प्रथम पूज्य भगवान गणेश, कार्तिकेय, नंदी व भैरव की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया। इसके बाद आरती गायन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रासाद का वितरण किया गया। इस मौके पर जगन्नाथ झा, सुभाषचंद्र झा आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment