वामपंथी दलों ने की एम्स निर्माण जल्द करो को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन
वामपंथी दलों ने की एम्स निर्माण जल्द करो को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन
सिटी संवाददाता : सुजीत कुमार
समस्तीपुर/सिंहवाड़ा : सिंहवाड़ा सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन चौक पर गुरुवार को वामपंथी दलों की एम्स निर्माण जल्द करो को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। वहीं सीपीएम के अनिल महाराज, सीपीआईएमएल विनोद सिंह व सीपीआई की अध्यक्ष मंडली में कार्यक्रम की शुरुआत की गई।मौके पर हुई सभा में भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार सरकार को एम्स निर्माण के लिए वैकल्पिक जमीन तलाशने के सशर्त एनओसी देने का काम किया है। आज भी भाजपा बलिया मौजा में एम्स बनाना नहीं चाहती है। वहीं पीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार बयानबाजी छोड़ कर एम्स निर्माण का शिलान्यास शुरू करें।

Comments
Post a Comment