जनवरी में पटेल मैदान में पान समाज का शंखनाद करेंगे ई. आईपी गुप्ता
जनवरी में पटेल मैदान में पान समाज का शंखनाद करेंगे ई. आईपी गुप्ता
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार
समस्तीपुर : आगामी 3 दिसंबर को शहर के लक्ष्य कोचिंग सेंटर में अखिल भारतीय पान महासंघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आईपी गुप्ता भाग लेंगे। इस कार्यकारिणी की बैठक के लिए जिलाध्यक्ष अरविंद दास के नेतृत्व में पूरे जिले का भ्रमण किया जा रहा है। ई. आईपी गुप्ता के स्वागत के लिए अखिल भारतीय पान महासंघ की जिला इकाई अपनी कमर कस रही है। इसको लेकर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जिले के पटेल मैदान में जनवरी 2024 में पान समाज की एक बड़ी सभा आयोजन की जाएगी। इसमें राज्य के सभी जिलों सहित दूसरे राज्यों के पान समाज के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बताया गया कि ई. आईपी गुप्ता के नेतृत्व में 4 जून 2023 को पटना के बापू सभागार में एक विशाल महारैली हो चुकी है।

Comments
Post a Comment