विशेष टिकट चेकिंग अभियान में धराए 6438 बे-टिकट यात्री

विशेष टिकट चेकिंग अभियान में धराए 6438 बे-टिकट यात्री


🔸यात्रियों से वसूला गया 50.08 लाख रुपए जुर्माना, काउंटर पर बढ़ी भीड़।

सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा 

समस्तीपुर :  समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन द्वारा बेटिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ 16 घंटे का विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे मंडल के अलग-अलग खंडों पर एक साथ की गई चेकिंग में 6834 लोगों को बेटिकट यात्रा करते हुए पकड़ाए। वहीं पकड़े गए यात्रियों से करीब 51 लाख रुपए जुर्माने की राशि वसूली गई। यह राशि इस वित्तीय वर्ष में अब तक की सबसे अधिक है। जिसमें समस्तीपुर रेल मंडल ने एक दिन में 50 लाख रुपए जुर्माना राशि वसूल करने का रिकॉर्ड बनाया। इस वर्ष अब तक एक दिन में इतनी जुर्माना राशि वसूल नहीं की गई है।

समस्तीपुर डीआरएम ने दी जानकारी : 

समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि 28 नवंबर की सुबह से रात के 10:00 बजे तक रेलवे मंडल के विभिन्न खंड स्टेशन और ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान 6438 बेटिकट यात्री का मामला सामने आया। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के लिए मंडल भर में 220 टिकट चेकर के अलावा आरपीएफ के जवानों को लगाया गया था, सभी का कार्य सराहनीय रहा। वहीं डीआरएम ने कहा कि चेकिंग में बेहतर कार्य करने वाले रेलवे कर्मी को विभिन्न अवॉर्डों से सम्मानित किया जाएगा।

समस्तीपुर डीआरएम ने यह भी बताया कि यह अभियान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से चलाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना