सामाजिक कार्यकर्ता का निधन, लोगों ने जताया शोक

सामाजिक कार्यकर्ता का निधन, लोगों ने जताया शोक              


सिटी संवाददाता : शशि शेखर सिंह मुन्ना 

जमुई/अलीगंज : इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महना गाव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सह  प्रेमी रामानुग्रह पाण्डेय का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उनके पूञ डा राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वे काफी स्वस्थ थे और सुबह अचानक उनका ब्रेन हेमरेज होने से निधन हो गया। बता दे कि पाण्डेय जी धार्मिक कार्यो के साथ- साथ सामाजिक कार्यो मे काफी रूचि रखते थे। वे शिक्षा के लिए गांव गांव जाकर पुस्तक का वितरण करते थे।और अभिभावको एवं बच्चो तथा शिक्षको को शिक्षा के प्रति जागरूक करते थे। उन्होने अपने जीवन भर शिक्षा गीता रामयाण से जुडे पुस्तको को गावो मे जाकर पुस्तक वितरण किया करते थे। वे अपने जीवनभर सामाजिक व धार्मिक कार्यो से जुडे रहे। और इलाके मे हर लोगो के लिए प्रिय थे। उनके आकस्मिक निधन की समाचार मिलते ही प्रखंड वासियो मे शोक की लहर फैल गई। वे अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गये है। उनके निधन पर अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना, डॉ० दिनेश कुमार, चंद्रशेखर आजाद, परमेश्वर यादव, विनोद सिंह, कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरुजी, महेश सिंह राणा, विनय सिंह, पंचायत समिति सदस्य गौतम सिंह, कारू सिंह, रामानंद सिंह, बुद्धन सिंह, डॉ० रंजय सिंह, सोमन सिंह, प्रभुदयाल सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, धर्मेन्द्र कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोगो ने भी उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। और भगवान से मृत आत्मा की शान्ति तथा शोकाकुल परिजन को दुख सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना