ब्लैक में शराब बेच रही है बिहार सरकार : शाहनवाज हुसैन
ब्लैक में शराब बेच रही है बिहार सरकार : शाहनवाज हुसैन
🔸टीचर को बंधुआ मजदूर समझा जा रहा है। के.के पाठक के काम को सराहा शाहनवाज हुसैन ने।
सिटी डेस्क : भागलपुर
गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सदस्य सैयद शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ब्लैक में शराब बेच रही है। सरकार शिक्षक को बंधुआ मजदूर समझ रही है। भागलपुर में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग से लगातार तुगलकी फरमान जारी हो रहा है। एक तरफ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक लगातार शिक्षा विभाग को सुधारने में लगे हुए हैं। मैं इसका समर्थन करता हूं। मैं चाहता हूं कि बच्चे स-समय स्कूल आए। शिक्षक-शिक्षिकाएं समय पर स्कूल आए।
लगाया शिक्षकों को प्रताड़ित करने का आरोप :
वहीं उन्होंने आगे कहा कि बच्चों की संख्या को देखते हुए क्लास रूम की व्यवस्था हो। बिहार के शिक्षकों को सिर्फ पढ़ाने का काम दिया जाए। बिहार सरकार शिक्षक को बंधुआ मजदूर समझ रही है। वहीं शाहनवाज हुसैन ने बिहार सरकार पर शिक्षकों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी इसके पक्ष में नहीं है। उन्होंने साफ लब्जों में कहा कि अगर बिहार में बीजेपी के पास शिक्षा विभाग होता तो आज देश में नंबर वन पर बिहार की शिक्षा होती। साथ ही उन्होंने अपने कार्यों को भी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गिनाया।
सरकार पर लगाया ब्लैक में शराब बेचने का आरोप :
मौके पर बीजेपी प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार सरकार पर ब्लैक में शराब बेचने का भी आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पूरे बिहार शराबबंदी के समर्थन में है, लेकिन बिहार सरकार जो ब्लैक में शराब बेच रही है। उसके समर्थन में कोई नहीं है। सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा कि सरकार शराब की कालाबाजारी कर रहे है। बिहार सरकार को होम डिलीवरी की जानकारी नहीं है, तो बीजेपी होम डिलीवरी की जानकारी बिहार सरकार को बिना सर्वे किए उपलब्ध कराएंगे।

Comments
Post a Comment