पत्रकार लक्ष्मण आर्य की सड़क दुर्घटना में मौत

पत्रकार लक्ष्मण आर्य की सड़क दुर्घटना में मौत


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन

गुरुवार को डिजिटल मीडिया के पत्रकार लक्ष्मण आर्य की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि लक्ष्मण आर्य अपने घर महराजगंज से भागलपुर जाने की बात कह कर बाइक से अहले सुबह 3:00 बजे के करीब घर से निकले थे। लेकिन सुबह पता चला कि लक्ष्मण आर्य की खैरमा के समीप पुल के पास उनके मोटरसाइकिल के साथ उनका शव पाया गया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद उनका मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त पाया गया। लक्ष्मण आर्य की मौत मोटर साइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई या फिर किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई है इस बात का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

      वहीं लक्ष्मण आर्य के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर से भागलपुर यूनिवर्सिटी अपने शैक्षणिक डिग्री की मूल प्रति निकलवाने की बात कह कर गए थे। लक्ष्मण आर्य विगत दो वर्षों से जमुई के डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचार संकलन कर रहे थे। लक्ष्मण आर्य बहुत ही मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी पत्नी का भी देहांत कुछ वर्ष पूर्व हो चुका था। वह अपने पीछे एक 5-6 साल की पुत्री को छोड़ गए है। उनकी आकस्मिक मौत से जमुई के पत्रकारों में शोक की लहर है। वही उनके माता-पिता और भाई का रो - रो कर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना