शव ले जाने के लिए होमगार्ड को नहीं मिला वाहन, सदर अस्पताल गेट किया जाम, फंसे वाहन

शव ले जाने को होमगार्ड को नहीं मिला वाहन, सदर अस्पताल गेट किया जाम, फंसे वाहन


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार 

समस्तीपुर : बुधवार को समस्तीपुर में मृत होमगार्ड के जवान का शव ले जाने के लिए सदर अस्पताल प्रशासन द्वारा शव वाहन उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण नाराज होमगार्ड जवानों ने जमकर प्रदर्शन किया। जवान और परिवार के लोगों ने सदर अस्पताल गेट को शव के साथ जाम कर दिया। जाम के कारण सदर अस्पताल के अंदर मरीज का आना-जाना बंद हो गया, जिस मरीज और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बाद में सदर अस्पताल प्रशासन और नगर थाने के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। करीब 2 घंटे बाद सदर अस्पताल प्रशासन द्वारा होमगार्ड के जवान का शव ले जाने के लिए सब वहां उपलब्ध कराया गया, उसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।

ड्यूटी के दौरान हुई थी मौत :

      वहीं हलई ओपी क्षेत्र के केशो नारायणपुर निवासी रामकुमार नीरज समस्तीपुर जिले में होमगार्ड जवान के पद पर तैनात थे। मंगलवार देर शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर सह कर्मियों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को ले जाने को लेकर शव वाहन नहीं मिला। काफी देर इंतजार के बाद भी वाहन उपलब्ध नहीं होने के बाद लोगों का आक्रोश फूट गया और होमगार्ड जवान के शव के साथ परिवार के लोगों ने अस्पताल गेट जाम कर दिया। जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर जाम को समाप्त कराया।

कहा सदर अस्पताल उपाधीक्षक :

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर गिरीश कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल के पास एक ही शव वाहन है। सुबह एक बच्चे की मौत हो गई थी, जिस कारण वाहन शव लेकर उसे पहुंचाने गया था। शव वाहन के आने में विलंब हुआ जिसके कारण होमगार्ड के जवान नाराज हो गए थे। हालांकि बाद में उन्हें शव वाहन उपलब्ध कराया गया, तब वे शव लेकर गए।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना