उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो ग्रामीणों को किया गया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो ग्रामीणों को किया गया सम्मानित


सिटी संवाददाता : झाझा 

जमुई : सरकार की योजनाओं में कदम से कदम मिलाकर अपनी सक्रिय भूमिका अदा करने वाले दो लोगो को गेनशाडीह में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जमुई डीडीसी शशि शेखर चौधरी के द्वारा प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। जीविका समूह की सदस्य एवं लेबर मेट में चयनित सुनिता सोरेन को मनरेगा अंर्तगत किये गये उत्कृष्ट एनएमएमएस कार्य हेतु सम्मानित किया गया तो वही करहरा पंचायत के आस्ता के रहने वाले रामजी हांसदा को अपनी जमीन पर वृक्षारोपण कार्य कर वनपोषक के रूप में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। सरकार की योजनाओं में दोनो को सम्मानित करने के बाद डीडीसी ने कहा कि जिस तरह से इन दोनो सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने में कार्य किया है लोग ऐसे ही आगे आकर सरकार की योजनाओं में अपना सहयोग करे तो पंचायत को और भी अधिक विकसित किया जा सकता है। सम्मान मिलने के बाद सुनिता सोरेन और रामजी हांसदा ने कहा कि समाज में कुछ ऐसा कार्य  किये जाने की मिली प्रेरणा से हमलोग जागरूक हुये और अपने अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया और आगे भी करते रहेगे।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना