बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की हुई मौत
🔹घर के बाहर खड़ी थी, तभी हुआ हादसा, बाइक सवाल को लोगों ने पकड़ा।
सिटी संवाददाता :अजय कुमार सिंह
समस्तीपुर : समस्तीपुर के चकमहेसी थाना क्षेत्र के कलौजर गांव में मंगलवार रात घर के दरवाजे पर खड़ी एक बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बुजुर्ग मृतक महिला की पहचान गांव के स्वर्गीय मंगल मंडल की पत्नी दुखनी देवी 60 वर्ष के रूप में की गई है। मौके पर घटना की सूचना पर पहुंची चकमहेसी थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। उक्त घटना को लेकर एक प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
मृतक महिला के बेटे अजय मंडल ने बताया कि मंगलवार देर शाम उनकी मां घर के दरवाजे के पास सड़क किनारे खड़ी थी इसी दौरान पूरब की ओर से आ रही एक तेज बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। गांव के ही डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन उन्होंने मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे बाइक सवार को लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं चकमहेसी थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। मृतक महिला के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर परिवार के लोगों द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments
Post a Comment