आपसी विवाद में भिड़े दो पक्ष, पति-पत्नी को मारपीट कर किया घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

आपसी विवाद में भिड़े दो पक्ष, पति-पत्नी को मारपीट कर किया घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल


सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा 

समस्तीपुर : जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र के चैता वार्ड संख्या 10 मोहल्ला में आपसी विवाद को लेकर बुधवार रात लोगों ने दंपति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं हल्ला होने पर जुटे लोगों ने दंपति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी दंपति प्रमोद दास और उनकी पत्नी संजू देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज :

घटना के संबंध में प्रमोद दास ने बताया कि उनके पड़ोसी सीताराम दास से इनका पूर्व से भी विवाद चल रहा था। रात पानी गिराने को लेकर विवाद बढ़ गया। पहले सीताराम और उनके परिवार की महिलाओं ने गाली गलौज की जब उनकी पत्नी संजू देवी गाली देने से मना की, तो लोगों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। यह देख वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। हल्ला होने पर जब आसपास के लोग जुटे तो बीच बचाव कर मामला शांत कराया। वहीं ग्रामीणों के सहयोग से उसे मध्य रात्रि समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

कहा नगर थाना अध्यक्ष ने :

सदर अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी है। जिसपर नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने कहा कि सदर अस्पताल की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को सदर अस्पताल पीड़ित का बयान लेने के लिए भेजा गया है। उक्त मामला अंगार घाट थाना क्षेत्र का है। वहीं बयान संबंधित थाना में प्राथमिक के लिए भेजा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना