निरीक्षण कर डीडीसी ने एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय में पेयजल एवं अन्य समस्याओं का समाधान करने का दिया आश्वासन
निरीक्षण कर डीडीसी ने एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय में पेयजल एवं अन्य समस्याओं का समाधान करने का दिया आश्वासन
सिटी संवाददाता : झाझा
जमुई : करहरा पंचायत के आस्ता गांव में बने एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय का बुधवार को डीडीसी जमुई शशिशेखर चौधरी, बीडीओ रविजी, सीओ श्रीनिवास ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों के लिये कक्षा, आवास सहित अन्य कई तरह की जानकारी भी लिया। इस दौरान डीडीसी ने विद्यालय में पेयजल की संकट की मिली समस्या पर समाधान को लेकर विद्यालय प्राचार्य अजीत कुमार से पूरी जानकारी लिया। वही डीडीसी ने बच्चो के लिये स्मार्ट क्लास बनाये जाने की बात की। डीडीसी ने बताया कि यह विद्यालय इस क्षेत्र के लिये धरोहर है। इसमें बच्चों को सभी सुविधा प्रदान किया जा रहा है। प्राचार्य ने बताया कि बीते दिनों विद्यालय में पानी को लेकर पटना शिक्षा विभाग को भी सूचना दिया गया लेकिन समाधान नही होने से यहां पर बच्चों को पेयजल के लिये काफी परेशानी होती है। परेशानी सूनकर डीडीसी ने विद्यालय परिसर में दो चापाकल मुहैया कर दिये जाने का पूर्ण आश्वासन प्राचार्य को दिया। वही डीडीसी ने आवासीय विद्यालय में बच्चों की संख्या के बारे में भी जानकारी लिया जिसपर प्राचार्य ने विद्यालय में 720 बच्चों का जगह बताया और वर्तमान में 273 बच्चे हैं शिक्षक की कमी, पेयजल की संकट आदि जो भी समस्या है उसे दूर कर दिया जायेगा। मौके पर सहायक शिक्षक अभिषेक पांडेय, जिप सदस्य धर्मदेव यादव सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Comments
Post a Comment