जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों ने सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुॅचाया
जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों ने सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुॅचाया
सिटी संवाददाता : झाझा
जमुई : बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के करहरा पंचायत अंर्तगत गेणशाडीह खेल मैदान में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सुभद्रा देवी तथा संचालन बीडीओ रविजी के द्वारा किया गया। सरकार की संचालित हो रहे विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुॅचाया जाये ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सके । जनसंवाद कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन डीडीसी शशि शेखर चौधरी, एसडीएम अभय तिवारी एवं अन्य अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डीडीसी ने लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि जनसंवाद में प्रखंड से लेकर जिला के कई सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिसमें अलग अलग विभाग के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग की ओर से लोगों को क्या क्या लाभ दिया जा रहा है इसके बारे में जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को बताया। डीडीसी ने कहा कि जिस भी योजना का लाभ की जानकारी आपको दिया जा रहा है उस योजना का लाभ आप अपने अगल बगल के लोगों को दे। डीडीसी ने आगे कहा कि योजना के अलावे ग्रामीणों की जो मांग या सूझाव है उसपर भी अमल किया जा रहा है। डीडीसी ने आगे कहा कि पूर्व में भी प्रखंड क्षेत्र के धमना पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ जिसमें राशन कार्ड, आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ जिनलोगों को नही मिल पाया था उनलोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।जनसंवाद कार्यक्रम हर प्रखंड में दो पंचायतों मे आयोजित किया जा रहा है जो पूरे जिला में यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्धेश्य है कि सरकार के द्वारा अनेको कल्याणकारी योजना चला रही है जिसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक कल्याणकारी योजना शामिल है लेकिन योजनाओं का लाभ लोगों तक नही पहुॅच रहा है। इसलिये उस योजना का लाभ ग्रामीण कैसे लोग ले सकते है उसका लेकर पंचायत स्तर पर यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा हैै। डीडीसी ने आगे कहा कि शराबबंदी को भी हमलोगों को पूर्ण रूप से बंद करना है। इसके अलावे सरकार की तीन महत्वपूर्ण कार्य शराबबंदी, दहेज बंदी, बाल विवाह बंदी में भी लोग सहयोग करे। जनसंवाद कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने अपने विभाग की ओर से लोगों तक जो योजना और लाभ पहुॅचाया जा रहा है उसके बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया।मौके पर जिप सदस्य धर्मदेव यादव, डीईओ, बीईओ, बीपीआरओ , छापा पंचायत मुखिया पप्पू यादव, अशोक कुमार, सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Comments
Post a Comment