जीविका कर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला, गुणवत्ता सुधार जरूरी
जीविका कर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला, गुणवत्ता सुधार जरूरी
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार
समस्तीपुर : जीविका के द्वारा मंगलवार को सामुदायिक निधियों के कुशल प्रबंधन सह सामुदायिक संगठनों के सशक्तिकरण के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राज्य परियोजना प्रबंधक जिला मेंटर विश्वविजय एवं जिला परियोजना प्रबंधक बिक्रांत शंकर सिंह, की अध्यक्षता में सभी 20 प्रखंडों में कार्यरत जीविका परियोजना कर्मियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। इसमें सामुदायिक स्तर पर गठित स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों में कार्यरत सामुदायिक कर्मियों के गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ सामुदायिक संस्थाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।

Comments
Post a Comment