गुप्त सूचना पर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, चालक व तस्कर समेत चार गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, चालक व तस्कर समेत चार गिरफ्तार


🔸समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम की बड़ी उपलब्धि।

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार

 समस्तीपुर/पटोरी :  गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा बीते रात हलई ओपी क्षेत्र के वरुणा पुल के पास ट्रक पर विदेशी शराब के आने की सूचना पर नाकेबंदी की गई। इसी बीच विपरीत दिशा से एक पंजाब नंबर की ट्रक पुलिस की आती दिखाई दी। जिसके बाद उत्पाद पुलिस द्वारा उक्त ट्रक को घेर कर रोका गया तथा उसकी तलाशी ली गयी।

तलाशी के दौरान ट्रक में भारी मात्रा में शराब लदा पाया गया। इस दौरान ट्रक पर सवार चालक समेत चार लोगों को उत्पाद विभाग की टीम ने हिरासत में ले लिया। ट्रक से कुल 112 कार्टून विदेशी शराब मिले। जिसमें 750 एमएल 34 कार्टून, 375 एमएल 36 कार्टून एवं 180 एमएल का 42 कार्टून, कुल 992 लीटर शराब को जब्त किया गया।

वहीं गिरफ्तार कारोबारियों में समस्तीपुर जिला के ही सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग वार्ड संख्या-13 निवासी अनिल पूरी के पुत्र रजनीश कुमार, छपरा जिला के बीबीपुर थाना क्षेत्र के गरखा निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र आलोक कुमार, पंजाब राज्य के चंडीगढ़ डेराबस्सी थाना क्षेत्र के श्रीराम सिंह के पुत्र गुरविंदर सिंह एवं चंडीगढ़ जिला के डेराबस्सी थाना क्षेत्र के पप्पू शर्मा के चालक पुत्र मनीष शर्मा के रूप में की गई है।

मौके पर पहुंची पटोरी उत्पाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पंजाब से शराब की एक बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित कर विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को रोककर छापेमारी कर उक्त ट्रक से 112 कार्टून विदेशी शराब को जब्त करते हुए चार कारोबारी को दबोचा गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक पीबी 65/एके 4979 को जब्त कर लिया गया है व सभी आरोपी की मेडिकल जाँच कराकर जेल भेजा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना