इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी पप्पू मंडल ने किया जमुई कोर्ट में सरेंडर
इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी पप्पू मंडल ने किया जमुई कोर्ट में सरेंडर
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन
जमुई : जमुई में जमुई का मोस्ट वांटेड दो लाख का इनामी अपराधी पप्पू मंडल जमुई पुलिस की दबिश पर जमुई कोर्ट में आत्म सर्मपण कर दिया है। आपको बताते चलें कि पप्पू मंडल पर विभिन्न धाराओं के आधार पर कुल 9 केस जमुई थाने में दर्ज है।
हाईकोर्ट ने खारिज कर दी जमानत की अर्जी :
वहीं बताया जा रहा है कि पटना हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद पप्पू मंडल ने जमुई सिविल कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया है। आरक्षी अधीक्षक जमुई डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि जमुई पुलिस की लगातार दबिश और ताबड़तोड छापेमारी के बाद यह इनामी अपराधी कोर्ट में सरेंडर करने को मजबूर हो गया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पप्पू मंडल का बहुत पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। यह बहुत ही शातिर अपराधी था और हमेशा पुलिस को चकमा देकर भाग जाया करता था।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के चार एसपी के नाक में दम करने के बाद आज वर्तमान एसपी शौर्य सुमन को यह सफलता मिली है। जमुई पुलिस ने इसे 2021 में ही फरार घोषित कर चुकी थी। लेकिन जनवरी महीने में संगथू गांव में हुए गोलीबारी कांड में भी इसका नाम आया था और फायरिंग करते हुए इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसके बाद पप्पु मंडल जमुई एसपी शौर्य सुमन के हिट लिस्ट में आ गया था। वहीं जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के अथक प्रयास और कानूनी कार्रवाई के परिणाम स्वरूप पप्पू मंडल ने अंततः जमुई कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। जमुई पुलिस इसे अपनी बहुत बड़ी सफलता मान रही है।

Comments
Post a Comment