हसनपुर के परोड़िया गांव से निकाली गई कलश शोभा यात्रा, उमड़े श्रद्धालु
हसनपुर के परोड़िया गांव से निकाली गई कलश शोभा यात्रा, उमड़े श्रद्धालु
सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर प्रखंड के परोड़िया गांव स्थित डीहवार बाबा स्थान के निकट गुरुवार से दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। गांव स्थित पवित्र पोखर से कलश में जल भरकर श्रद्धालुओं ने इसे यज्ञ मंडप में स्थापित किया। इसके बाद पंडितों ने वेद मंत्र के उच्चारण से भगवान श्रीरामचंद्र की पूजा-अर्चना कर यज्ञ शुरू कराया। यज्ञ में हो रहे राम नाम संकीर्तन से इलाका भक्तिमय बना हुआ है। गांव सहित आस-पास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंच कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। यज्ञ को सफल बनाने में गोरे लाल, नीतीश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि सक्रिय हैं।

Comments
Post a Comment