फरार नक्सली राजेश यादव गिरफ्तार, सालों पहले पुलिस पर किया था हमला
फरार नक्सली राजेश यादव गिरफ्तार, सालों पहले पुलिस पर किया था हमला
🔸जमुई में 9 साल से चल रहा था फरार, परिवार से मिलने आया था गांव।
सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल
जमुई/सोनो : जमुई में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 9 सालों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली कमांडर राजेश यादव को चरखा पत्थर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार नक्सली की पहचान विशनपुर गांव निवासी राम यादव उर्फ दर्शन यादव के पुत्र राजेश यादव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि हार्डकोर नक्सली कमांडर राजेश यादव 10 फरवरी 2014 को गिद्धेश्वर के जंगल में सुरक्षा बलों के वाहन पर हमला किया था। जिसमें एक एसआई शहीद हो गए थे। जबकि कई पुलिसकर्मी इस हमले में घायल हुए थे। इसी मामले में वह 9 सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने बिशनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया।
अपने परिवार से मिलने विशनपुर पहुंचा था :
एसपी शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिली थी कि पुलिस टीम पर हमला करने सहित अन्य मामले में फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली कमांडरअपने घर विशनपुर आने वाला है। सूचना के बाद एक टीम बनाई गई। जिसमें खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान, पुअनि मधु कुमारी, मृत्युंजय कुमार पंडित, चरका पत्थर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार व सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया।
पुलिस को चकमा देकर दिल्ली में रह रहा था नक्सली ;
डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली सुरक्षा बलों को चकमा देकर दिल्ली में रह रहा था। जो कुछ महीने पहले ही आया था और दोबारा वह दिल्ली भगाने के फिराक में था। लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ खैरा, सोनो, व चरका पत्थर थाने में कई नक्सली मामला दर्ज है। जिसमें पुलिस को इसकी वर्षों से तलाश थी।

Comments
Post a Comment