Posts

बाइक की टक्कर से शख्स की मौत: घर से कुछ दूर पर हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Image
बाइक की टक्कर से शख्स की मौत, घर से कुछ ही दूरी पर हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :  मंगलवार शाम को समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बोचहा पंचायत के वार्ड नम्बर 7 में बाइक के ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की पहचान चंद्रदीप राय के पुत्र परमानंद राय के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना पर मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए देर शाम अस्पताल भेजा दिया। पुलिस द्वारा घटना को लेकर एक प्राथमिक दर्ज कर ली गयी है।     उक्त घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बतायाकि मंगलवार शाम करीब 7 बजे परमानंद शौचालय जा रहे थे। इसी दौरान बाइक ने ठोकर मार दी। घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोग, घायल अवस्था में उन्हें पटोरी के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस बीच ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए ...

दो बाइक के बीच सीधी टक्कर, तीन घायल

Image
दो बाइक के बीच सीधी टक्कर, तीन घायल 🔸 हादसों में 2 साल का बच्चा बाल-बाल बचा, घायलों की स्थिति नाजुक; पीएमसीएच रेफर। सिटी संवाददाता : सुजीत कुमार  समस्तीपुर/पूसा :  समस्तीपुर-पूसा मुख्य पथ बेला गांव के पास मंगलवार शाम दो बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तीनों युवक को स्थानीय लोगों ने उठाकर सदर अस्पताल लाया जहां सभी की स्थिति नाजुक देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जख्मी लोगों में दो की पहचान की गई है। जबकि एक युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं युवक बेहोशी की स्थिति में बना हुआ है। इस घटना में एक 2 साल का बच्चा बाल-बाल बच गया। पहचान किए गए युवकों में एक युवक के मुकेश कुमार उर्फ पप्पू उजियारपुर थाना क्षेत्र के नजीरगंज का रहने वाला बताया गया है। जबकि दूसरा अभिषेक आर्यन मोतिहारी का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि तीसरे की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उक्त घटना के संबंध में जख्मी मुकेश का साला ने बताया कि उसके बहनोई 2 साल के भगीना को लेकर बाइक से समस्तीपुर से नीरपुर जा रहे थे। इसी दौरान बेला और गरुआरा के बीच पूसा की ओर से आ रही एक...

चिराग पासवान का पशुपति पारस को झटका, रालोजपा सांसद वीणा देवी लोजपा में शामिल

Image
चिराग पासवान का पशुपति पारस को झटका,  रालोजपा सांसद वीणा देवी लोजपा में शामिल सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन        बिहार की राजनीति के जाने पहचाने चाचा व उसके भतीजा पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान के बीच जारी राजनीतिक घमासान जग जाहिर है। इस बीच स्थापना दिवस पर भतीजा ने अपने चाचा को तगड़ा झटका दिया है। पारस गुट की वैशाली सांसद वीणा देवी ने चिराग पासवान का दामन थाम लिया है। स्थापना दिवस के मौके पर वैशाली की एमपी वीणा देवी चिराग पासवान के साथ मंच पर एक माला के अंदर देखी गईं। वहीं रामविलास पासवान द्वारा स्थापित लोक जनशक्ति पार्टी अर्थात लोजपा का स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर जमुई के सांसद और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान तथा उनके भाई केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एक दूसरे से ताकत आजमाइश करते दिखे। चिराग और उनके समर्थक पटना में स्थापना दिवस मनाया तो दूसरी और चाचा पशुपति कुमार पारस हाजीपुर की धरती पर हुंकार भरी। इस बीच बड़ी खबर यह है कि वैशाली की संसद देवी ने पाला बदलते हुए पशुपति कुमार पारस को छोड़कर उन्होंने चिराग पासवान का दामन थाम ल...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रवेश वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न

Image
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रवेश वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न    सिटी संवाददाता : प्रो0 रामजीवन साहु      आज दिनांक 28 नवम्बर 2023 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,जमुई जिला इकाई का प्रवेश सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह वर्ग दिनांक 25 नवम्बर, 2023 से दिनांक 28 नवम्बर 2023 तक चला।      आपको बता दूं कि अगर कोई बिना शाखा गये कहते हैं कि मैं संघ को जानता हूँ, तो यह सौ प्रतिशत गलत है। जो व्यक्ति प्रतिदिन शाखा जाते हैं, वह शैक्षणिक दृष्टिकोण से प्राथमिक शिक्षा होता है। जो प्रवेश वर्ग करते हैं, वह माध्यमिक शिक्षा हुआ। जो प्राथमिक वर्ग करते हैं, वह इन्टरमीडिएट हुआ।जो प्रथम वर्ष करते हैं, वह बी0ए0 हुआ।जो द्वितीय वर्ष करते हैं, वह मास्टर डिग्री हुआ और जो तृतीय वर्ष करते हैं, वह पीएचडी हुआ। इस प्रकार संघ को जानने के लिए  कम से कम सात वर्ष का समय अपने खर्च पर लगाना होगा।      यह वर्ग जमुई जिला के सोनो प्रखंड के सरस्वती शिशु मंदिर में लगा था। इसमें सात प्रकार का प्रशिक्षण है। इतना करने के बाद ही राष्ट्रीयता का भाव संस्कार बन जाता है। सोनो में जो प्र...

मोहनपुर में चाय दुकानदार पर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार

Image
मोहनपुर में चाय दुकानदार पर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार 🔹जमीन खरीद बिक्री के मामले में चल रहा था विवाद, तीन खोखा हुआ बरामद। सिटी संवाददाता : आदर्श कुमार  समस्तीपुर :  समस्तीपुर के मोहनपुर आदर्श नगर की ओर जाने वाली सड़क के पास आज मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक चाय दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अचानक गोली की आवाज से आसपास आफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया। वहीं गोलीबारी की इस घटना में चाय दुकान का शीशा टूट गया। जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आदर्श नगर की ओर फरार हो गए। जिसमें बदमाशों की संख्या चार बताई गई है। वहीं बदमाश एटीएम के पास चाय बेचने वाले शंभू शाह को निशाना बनाया था। मौके पर घटना के संबंध में चाय दुकानदार शंभू ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले वह आदर्श नगर मोहल्ला में एक 15 धुर जमीन अमरदीप कुमार नामक व्यक्ति को बेची थी। उक्त जमीन को बारह पत्थर के भूषण नामक व्यक्ति से केवाला खरीदी थी। बाद में अमरदीप ने उक्त जमीन को ...

नगर निगम के कर्मियों की हड़ताल जारी, शहर में लगे अलग -अलग स्थानों पर कूड़े का अंबार

Image
नगर निगम के कर्मियों की हड़ताल जारी, शहर में लगे अलग - अलग स्थानों पर कूड़े का अंबार सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा समस्तीपुर :  समस्तीपुर में समान काम को लेकर समान वेतन, पेंशन नीति लागू करने, ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने समेत 7 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य स्थानीय नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले निगम कर्मियों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं हड़ताल के दूसरे दिन नगर निगम के कर्मियों ने शहर में झाड़ू लेकर जुलूस निकाला। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई, नगर निगम कार्यालय पहुंची। जहां लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार राम ने कहा कि पिछले चार दिनों से कर्मचारी अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा बार-बार वार्ता को लेकर दिए गए समय के बावजूद वार्ता नहीं किया जा रहा है। अगले दो दिनों तक लोगों ने सांकेतिक रूप से धरना कार्यक्रम का आयोजन किया था। पिछले दो दिनों से लोग कार्य बहिष्कार पर हैं। बावजूद प्रशासन सोई हुई है। उन्होंने ...

तैंतीस संगीन मामलों में फरार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस को 9 साल से थी तलाश

Image
तैंतीस संगीन मामलों में फरार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस को 9 साल से थी तलाश 🔹अपराधी के घर पर छापेमारी कर की गयी कार्रवाई। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, शेखपुरा  शेखपुरा में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट जैसे 33 संगीन मामलों का फरार और कुख्यात अपराधी धनश्याम राम को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधी कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव स्थित अपने घर से पकड़ा गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की तलाश पुलिस को 2014 से थी। पांच साल पहले मुरारपुर गांव में संतोष कुमार नामक युवक की हत्या मामले में भी इसकी तलाश पुलिस को थी। गिरफ्तार बदमाश मुरारपुर गांव निवासी कारू राम का पुत्र है। कुख्यात के विरुद्ध कई मामले हैं दर्ज : कुख्यात के विरुद्ध नगर थाना शेखपुरा, कोरमा, उत्पाद थाना सहित अन्य थानों में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी, मारपीट जैसे मामलों के 33 कांड दर्ज है। उन्होंने कहा कि इसके विरुद्ध निकटवर्ती लखीसराय जिले के वीरूपुर थाना में भी पूर्व से कांड दर्ज होने की संभावना है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई बार इसके घर और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की थी, पर अपराधी भाग जा...