बाइक की टक्कर से शख्स की मौत: घर से कुछ दूर पर हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बाइक की टक्कर से शख्स की मौत, घर से कुछ ही दूरी पर हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम


सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मंगलवार शाम को समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बोचहा पंचायत के वार्ड नम्बर 7 में बाइक के ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की पहचान चंद्रदीप राय के पुत्र परमानंद राय के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना पर मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए देर शाम अस्पताल भेजा दिया। पुलिस द्वारा घटना को लेकर एक प्राथमिक दर्ज कर ली गयी है।

    उक्त घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बतायाकि मंगलवार शाम करीब 7 बजे परमानंद शौचालय जा रहे थे। इसी दौरान बाइक ने ठोकर मार दी। घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोग, घायल अवस्था में उन्हें पटोरी के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस बीच ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने कहा :

मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत हुई है शव को जब्त कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है घटना को लेकर परिवार की ओर से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिक की दर्ज की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना