चिराग पासवान का पशुपति पारस को झटका, रालोजपा सांसद वीणा देवी लोजपा में शामिल

चिराग पासवान का पशुपति पारस को झटका,  रालोजपा सांसद वीणा देवी लोजपा में शामिल

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन 

      बिहार की राजनीति के जाने पहचाने चाचा व उसके भतीजा पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान के बीच जारी राजनीतिक घमासान जग जाहिर है। इस बीच स्थापना दिवस पर भतीजा ने अपने चाचा को तगड़ा झटका दिया है। पारस गुट की वैशाली सांसद वीणा देवी ने चिराग पासवान का दामन थाम लिया है। स्थापना दिवस के मौके पर वैशाली की एमपी वीणा देवी चिराग पासवान के साथ मंच पर एक माला के अंदर देखी गईं।

वहीं रामविलास पासवान द्वारा स्थापित लोक जनशक्ति पार्टी अर्थात लोजपा का स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर जमुई के सांसद और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान तथा उनके भाई केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एक दूसरे से ताकत आजमाइश करते दिखे। चिराग और उनके समर्थक पटना में स्थापना दिवस मनाया तो दूसरी और चाचा पशुपति कुमार पारस हाजीपुर की धरती पर हुंकार भरी। इस बीच बड़ी खबर यह है कि वैशाली की संसद देवी ने पाला बदलते हुए पशुपति कुमार पारस को छोड़कर उन्होंने चिराग पासवान का दामन थाम लिया है। 

लोजपा में बंटवारे के वक्त वीणा देवी ने पशुपति कुमार पारस का साथ दिया। दिल्ली स्थित वीणा देवी का आवास इस पूरे प्रकरण का केंद्र बना था। लोजपा के पांच सांसद पशुपति कुमार पारस के साथ चले गए और चिराग पासवान अकेले बच गए। वीणा देवी की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके पति दिनेश प्रसाद सिंह जेडीयू के एमएलसी और मजबूत नेता हैं। वह सीएम नीतीश कुमार के काफी क्लोज भी हैं। लोजपा में विभाजन के बाद से वीणा देवी पशुपति कुमार पारस के साथ थीं। लेकिन स्थापना दिवस के मौके पर अचानक उन्होंने पाला बदल लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना