नगर निगम के कर्मियों की हड़ताल जारी, शहर में लगे अलग -अलग स्थानों पर कूड़े का अंबार
नगर निगम के कर्मियों की हड़ताल जारी, शहर में लगे अलग - अलग स्थानों पर कूड़े का अंबार
सिटी संवाददाता : अजय कुमार सिन्हा
समस्तीपुर : समस्तीपुर में समान काम को लेकर समान वेतन, पेंशन नीति लागू करने, ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने समेत 7 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य स्थानीय नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले निगम कर्मियों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं हड़ताल के दूसरे दिन नगर निगम के कर्मियों ने शहर में झाड़ू लेकर जुलूस निकाला। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई, नगर निगम कार्यालय पहुंची। जहां लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार राम ने कहा कि पिछले चार दिनों से कर्मचारी अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
इसके बावजूद प्रशासन द्वारा बार-बार वार्ता को लेकर दिए गए समय के बावजूद वार्ता नहीं किया जा रहा है। अगले दो दिनों तक लोगों ने सांकेतिक रूप से धरना कार्यक्रम का आयोजन किया था। पिछले दो दिनों से लोग कार्य बहिष्कार पर हैं। बावजूद प्रशासन सोई हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा नहीं कर लिया जाता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
आखिर क्या है कर्मचारियों की मुख्य मांगे :
इनके मांगीं में समान काम के लिए समान वेतन सभी कर्मियों को दिया जाए। साथ ही पेंशन नीति लागू किया जाए। कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी काम से कम 500 रोज किया जाए। पिछले 4 सालों से बाकी पीएफ की राशि कर्मचारियों के खाते में जमा की जाय। और इन वादों के साथ सरकार की घोषणा के मुताबिक छठ को लेकर नवंबर माह के अग्रिम भुगतान की राशि जो अब तक कर्मचारियों को नहीं दी गई है वह जल्द से जल्द भुगतान किया जाय।
नगर आयुक्त ने क्या कहा जानिए :
नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों की मांग पर विचार किया जा रहा है कर्मचारियों को काम पर वापस आने के लिए उनसे अपील की गई है।


Comments
Post a Comment