राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रवेश वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रवेश वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न 


 सिटी संवाददाता : प्रो0 रामजीवन साहु

     आज दिनांक 28 नवम्बर 2023 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,जमुई जिला इकाई का प्रवेश सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह वर्ग दिनांक 25 नवम्बर, 2023 से दिनांक 28 नवम्बर 2023 तक चला।

     आपको बता दूं कि अगर कोई बिना शाखा गये कहते हैं कि मैं संघ को जानता हूँ, तो यह सौ प्रतिशत गलत है। जो व्यक्ति प्रतिदिन शाखा जाते हैं, वह शैक्षणिक दृष्टिकोण से प्राथमिक शिक्षा होता है। जो प्रवेश वर्ग करते हैं, वह माध्यमिक शिक्षा हुआ। जो प्राथमिक वर्ग करते हैं, वह इन्टरमीडिएट हुआ।जो प्रथम वर्ष करते हैं, वह बी0ए0 हुआ।जो द्वितीय वर्ष करते हैं, वह मास्टर डिग्री हुआ और जो तृतीय वर्ष करते हैं, वह पीएचडी हुआ। इस प्रकार संघ को जानने के लिए  कम से कम सात वर्ष का समय अपने खर्च पर लगाना होगा। 

    यह वर्ग जमुई जिला के सोनो प्रखंड के सरस्वती शिशु मंदिर में लगा था। इसमें सात प्रकार का प्रशिक्षण है। इतना करने के बाद ही राष्ट्रीयता का भाव संस्कार बन जाता है। सोनो में जो प्रवेश वर्ग लगा, उसमें राष्ट्रीयता का प्रारंभिक ज्ञान दिया जाता है। यह मात्र चार दिवसीय वर्ग होता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यह मानकर चलता है कि स्वस्थ मस्तिष्क में ही स्वस्थ विचार उत्पन्न होते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना