तैंतीस संगीन मामलों में फरार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस को 9 साल से थी तलाश
तैंतीस संगीन मामलों में फरार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस को 9 साल से थी तलाश
🔹अपराधी के घर पर छापेमारी कर की गयी कार्रवाई।
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, शेखपुरा
शेखपुरा में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट जैसे 33 संगीन मामलों का फरार और कुख्यात अपराधी धनश्याम राम को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधी कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव स्थित अपने घर से पकड़ा गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की तलाश पुलिस को 2014 से थी। पांच साल पहले मुरारपुर गांव में संतोष कुमार नामक युवक की हत्या मामले में भी इसकी तलाश पुलिस को थी। गिरफ्तार बदमाश मुरारपुर गांव निवासी कारू राम का पुत्र है।
कुख्यात के विरुद्ध कई मामले हैं दर्ज :
कुख्यात के विरुद्ध नगर थाना शेखपुरा, कोरमा, उत्पाद थाना सहित अन्य थानों में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी, मारपीट जैसे मामलों के 33 कांड दर्ज है। उन्होंने कहा कि इसके विरुद्ध निकटवर्ती लखीसराय जिले के वीरूपुर थाना में भी पूर्व से कांड दर्ज होने की संभावना है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई बार इसके घर और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की थी, पर अपराधी भाग जाता था।

Comments
Post a Comment