मोहनपुर में चाय दुकानदार पर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार
मोहनपुर में चाय दुकानदार पर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार
🔹जमीन खरीद बिक्री के मामले में चल रहा था विवाद, तीन खोखा हुआ बरामद।
सिटी संवाददाता : आदर्श कुमार
समस्तीपुर : समस्तीपुर के मोहनपुर आदर्श नगर की ओर जाने वाली सड़क के पास आज मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक चाय दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अचानक गोली की आवाज से आसपास आफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया।
वहीं गोलीबारी की इस घटना में चाय दुकान का शीशा टूट गया। जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आदर्श नगर की ओर फरार हो गए। जिसमें बदमाशों की संख्या चार बताई गई है। वहीं बदमाश एटीएम के पास चाय बेचने वाले शंभू शाह को निशाना बनाया था।
मौके पर घटना के संबंध में चाय दुकानदार शंभू ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले वह आदर्श नगर मोहल्ला में एक 15 धुर जमीन अमरदीप कुमार नामक व्यक्ति को बेची थी। उक्त जमीन को बारह पत्थर के भूषण नामक व्यक्ति से केवाला खरीदी थी। बाद में अमरदीप ने उक्त जमीन को चंदन झा के हाथों बेच दिया। अब चंदन झा उक्त जमीन को वापस कर पैसे की मांग कर रहा है। लेकिन वह पैसा चाय दुकानदार शंभु से मांगने पहुंच रहा है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। शंभू का कहना था कि वह अमरदीप को जमीन बेची थी। चंदन से उसका कोई लेना-देना नहीं है। जबकि चंदन जाकर उसे बराबर धमकी देता रहता है। शंभू का कहना था कि चंदन अमरदीप से जब जमीन खरीदी तो पैसा अमरदीप से मांगे।
थाना अध्यक्ष ने क्या कहा :
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गोलीबारी की घटना के पीछे जमीनी विवाद है। जिसमें बदमाशों द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में फायर की गई थी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है घटना को लेकर प्राथमिक की दर्ज की जा रही है।


Comments
Post a Comment