दो बाइक के बीच सीधी टक्कर, तीन घायल

दो बाइक के बीच सीधी टक्कर, तीन घायल

🔸 हादसों में 2 साल का बच्चा बाल-बाल बचा, घायलों की स्थिति नाजुक; पीएमसीएच रेफर।

सिटी संवाददाता : सुजीत कुमार 

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर-पूसा मुख्य पथ बेला गांव के पास मंगलवार शाम दो बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तीनों युवक को स्थानीय लोगों ने उठाकर सदर अस्पताल लाया जहां सभी की स्थिति नाजुक देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जख्मी लोगों में दो की पहचान की गई है। जबकि एक युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं युवक बेहोशी की स्थिति में बना हुआ है। इस घटना में एक 2 साल का बच्चा बाल-बाल बच गया। पहचान किए गए युवकों में एक युवक के मुकेश कुमार उर्फ पप्पू उजियारपुर थाना क्षेत्र के नजीरगंज का रहने वाला बताया गया है। जबकि दूसरा अभिषेक आर्यन मोतिहारी का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि तीसरे की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

उक्त घटना के संबंध में जख्मी मुकेश का साला ने बताया कि उसके बहनोई 2 साल के भगीना को लेकर बाइक से समस्तीपुर से नीरपुर जा रहे थे। इसी दौरान बेला और गरुआरा के बीच पूसा की ओर से आ रही एक बाड़क से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बच्चा बाइक से फेंका गया। हालांकि उसे कुछ भी नहीं हुआ। वह पूर्णतः सुरक्षित है।

जबकि दोनों बाइक पर बैठे तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हल्ला होने पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने सदर अस्पताल को सूचना दी। मौके पर पहुंची सदर अस्पताल की एम्बुलेंस और कर्पूरी ग्राम थाने की पुलिस ने सभी को उठाकर सदर अस्पताल लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। सभी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

कर्पूरी ग्राम थाना अध्यक्ष ने कहा :

कर्पूरी ग्राम थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर सभी लोगों को सदर अस्पताल लाया गया जहां सभी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिन दो युवक की पहचान हुई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है मुकेश के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना