Posts

गिद्धौर भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष के घर पहुंचा श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण

Image
गिद्धौर भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष के घर पहुंचा श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण सिटी संवाद : सुशान्त साईं सुन्दरम गिद्धौर/जमुई : अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में हो रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण सनातनियों को दिया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर के पूर्व मंडलाध्यक्ष स्व. डॉ. प्रफुल्ल कुमार सिन्हा के घर भी आमंत्रण पत्र पहुंचा। आमंत्रण देने भाजपा के जमुई जिला कोषाध्यक्ष शंभू कुमार केशरी, आरएसएस के गिद्धौर खंडकार्यवाह डॉ. संजय मंडल एवं विद्वान पंडित उत्तम झा पहुंचे। जिसे भाजपा गिद्धौर के पूर्व मंडलाध्यक्ष स्व. डॉ. प्रफुल्ल कुमार सिन्हा पत्नी व डॉ. सिन्हाज फाउंडेशन की अध्यक्ष कामिनी सिन्हा ने ग्रहण किया।  कामिनी सिन्हा ने आमंत्रण पत्र प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सनातन समाज के लिए यह आनन्द का क्षण है। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही नव भारत का अभ्युदय होगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सपरिवार भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए जायेंगे। श्रीमती सिन्हा ने कहा कि जब अटल जी की 13 दिनों की सरकार बनी थी तब डॉ. प्रफु...

बिहार के समस्तीपुर में एक अयोध्या, सर्वे में गांव का नाम सिरिरामपुर अयोध्या अंकित

Image
बिहार के समस्तीपुर में एक अयोध्या, सर्वे में गांव का नाम सिरिरामपुर अयोध्या अंकित 🔸महर्षि विश्वामित्र राम-लक्ष्मण के साथ जनकपुर जाने के दौरान रात्री विश्राम के लिए यहां रूके तो गांव का हुआ नामकरण। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार समस्तीपुर :- जहाँ एक ओर अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या के साथ-साथ पूरे देश में उत्साह का माहौल है। वहीं पूरी अयोध्या नगरी राममय बनी हुई है। इसके साथ ही दुसरी ओर बिहार के अयोध्या के लोगों में भी खासा उत्साह है। जहां रामभक्त प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य तैयारी में जुटे हुए हैं। बताते चलें कि समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड में श्री रामपुर अयोध्या गांव अवस्थित है। हालांकि इस गांव का नाम श्रीरामपुर अयोध्या होने से यहां के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है बल्कि उनके अंदर अयोध्यावासी की तरह ही उत्साह और उल्लास है। यह भी बताते चलें कि गांव के नाम के पीछे कई पौराणिक चर्चाएं है। ग्रामीणों के अनुसार जब भगवान राम बक्सर से महर्षि विश्वामित्र के आश्रम से असुरों का संघार कर जनकपुर जा रहे थे तो उस वक्त उन्होंने यहां रात्रि विश्राम ...

के के पाठक छुट्टी से लौटे : आते ही दे दिया आदेश, शिक्षा विभाग में मची हलचल

Image
 के के पाठक छुट्टी से लौटे : आते ही दे दिया आदेश, शिक्षा विभाग में मची हलचल 🔸केके पाठक शुक्रवार शाम पांच बजे अपने दफ्तर पहुंचकर अपना पदभार संभाला। 🔸अवकाश बाद उनके दफ्तर आने की सूचना से शिक्षा विभाग में दिनभर हलचल मची। 🔸शनिवार को सभी अफसरों की समीक्षा बैठक करने का आदेश दिया। 🔸केके पाठक 8 से 16 जनवरी तक उपार्जित अवकाश थे। पटना : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक शुक्रवार को शाम पांच बजे अपने दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया। अवकाश से उनके दफ्तर आने की सूचना पर शिक्षा विभाग में दिनभर हलचल मची रही। दफ्तर पहुंचकर उन्होंने शनिवार को सभी अफसरों की समीक्षा बैठक करने का आदेश दिया है।    बताते चलें कि केके पाठक 8 से 16 जनवरी तक उपार्जित अवकाश थे। जिसके बाद उन्होंने अपने अवकाश की अवधि को 31 जनवरी तक बढ़ा लिया था। हालांकि, अब वे अवकाश से पहले ही शिक्षा विभाग वापस लौट आए है। वहीं उनके अवकाश पर जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव को अपर मुख्य सचिव के संपूर्ण प्रभार देने की अधिसूचना जारी की थी। हालांकि के के पाठक के अचानक स...

शिक्षा संवाद से जागरूक होकर लोग सरकार की संचालित योजनाओ का उठाये लाभ : डीपीओ

Image
शिक्षा संवाद से जागरूक होकर लोग सरकार की संचालित योजनाओ का उठाये लाभ : डीपीओ सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, अलीगंज जमुई :  अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के +2 जनता उच्च विधालय अलीगंज सोनखार मे शुक्रवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी एचएम डा सतीश कुमार ने किया जबकि मंच संचालन शिक्षक प्रकाश कुमार ने की।         शिक्षा संवाद को संबोधित करते हुए शिक्षा लेखा योजना विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सोनी कुमारी ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ एव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। और सभी सरकारी स्कूल को सभी संसाधन से चुस्त-दुरुस्त कर दी गई है। विधालय मे अध्ययनरत छाञ-छाञाए के लिए सरकार कई योजनाओ को धरातल पर लाकर लाभान्वित कर रही है। अभिभावक व बच्चे बच्चियो जागरूक होकर योजनाओ का लाभ शत-प्रतिशत उठाये।     उन्होने कहा कि साईकिल योजना, छाञवृति, पोशाक के साथ गरीब मेधावी छाञ-छाञाओ के लिए बिहार सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड देकर उन्हे उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद भी कर रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अर्चना भारती ने कहा सरका...

भूकंप की संभावनाओं और सुरक्षा उपायों पर जागरूकता बढ़ाने को लेकर कार्यशाला

Image
भूकंप की संभावनाओं और सुरक्षा उपायों पर जागरूकता बढ़ाने को लेकर कार्यशाला सिटी संवाद : डॉ० निरंजन कुमार  जमुई :  समाहरणालय के संवाद कक्ष में 9 वीं बटालियन एनडीआरएफ के सौजन्य से भूकंप से बचाव हेतु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। सहायक कमांडेंट संतोष कुमार यादव , जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आर. के. दीपक , आपदा सलाहकार विकास कुमार  समेत विभागीय अधिकारी एवं कर्मियों ने कार्यशाला में हिस्सा लिया और भूकंप से बचाव का गुर सिखा।    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप की संभावनाओं और सुरक्षा उपायों पर जागरूकता बढ़ाना है। इसके माध्यम से उपस्थित जनों को सही तकनीकी ज्ञान प्रदान कर आपदा से बचाव के माध्यमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।    कमांडेंट ने भूकंप और उससे बचाव के बारे विस्तार से बताया। भूकंप जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने व्यापक जानकारी साझा की और उनका क्षमतावर्धन किया।    जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए  9 वीं बटालियन के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के प...

अंबा गांव मे घर के पास लगी बाईक की चोरी

Image
अंबा गांव मे घर के पास लगी बाईक की चोरी सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, अलीगंज  जमुई :  चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अंबा गांव मे घर के समीप मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियो के द्वारा कैलाश यादव घर के आगे लगी अपाची बाईक की चोरी कर लिया गया। पीडित कैलाश यादव ने बताया कि मंगलवार की रात अपने घर के आगे अपनी बाईक अपाची ब्लू कलर जिसकी नम्बर बीआर एल- 0239 जो घर के आगे लगी थी।जिसे रात लगभग 11:30 बजे दो बाईक पर सवार अपराधी हथियार से लैस होकर आया और मास्टर चाभी से मेरा बाईक अपाची को स्टार्ट कर ले चला गया। जब तक हम सभी जागे और घर से निकले तब तक सभी अपराधी बाईक लेकर भाग गया। पीडित कैलाश यादव ने चंद्रदीप थाना मे लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई है।

गन पॉइंट पर एक परिवार के 3 कारोबारियों का अपहरण, दुकान बंद कर लौट रहे थे कारोबारी

Image
गन पॉइंट पर एक परिवार के 3 कारोबारियों का अपहरण, दुकान बंद कर लौट रहे थे कारोबारी 🔹6 बदमाशों ने मिल उठाया तीन कारोबारियों को, 2 घंटे बाद फिरौती मांगे 10 लाख। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, जमुई   जमुई जिले के लक्ष्मीपुर में एक ही परिवार के तीन कारोबारियों का अपहरण कर लिया गया है। अपहरण हुए कारोबारियों में दो सगे भाई के साथ एक उनका भांजा है। बताते चलें कि तीनों गुरुवार रात 9 बजे के करीब अपनी किराना दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। अभी दुकान में ताला लगाया ही था कि करीब 6 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी उनके पास पहुंचे और गन पॉइंट पर तीनों को अगवा कर लेते चले गए।    वहीं अपहरण के लगभग दो घंटे के बाद रात करीब 11 बजे रात्रि में अपराधियों ने परिजनों को फिरौती के लिए फोन किया। जिसमें फिरौती के रूप में 10 लाख रुपए की मांग की गयी है। वहीं उक्त घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के लडुंबा चौक के पास की है। जहां से तीनों का घर लगभग 1 किमी की दूरी पर स्थित है। तीनों कारोबारियों में एक वार्ड सदस्य :          यह बताते चलें कि जिन कारोबारियों का अपहरण किया गया है उनमें कर्रा गा...