अंबा गांव मे घर के पास लगी बाईक की चोरी
अंबा गांव मे घर के पास लगी बाईक की चोरी
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, अलीगंज
जमुई : चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अंबा गांव मे घर के समीप मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियो के द्वारा कैलाश यादव घर के आगे लगी अपाची बाईक की चोरी कर लिया गया। पीडित कैलाश यादव ने बताया कि मंगलवार की रात अपने घर के आगे अपनी बाईक अपाची ब्लू कलर जिसकी नम्बर बीआर एल- 0239 जो घर के आगे लगी थी।जिसे रात लगभग 11:30 बजे दो बाईक पर सवार अपराधी हथियार से लैस होकर आया और मास्टर चाभी से मेरा बाईक अपाची को स्टार्ट कर ले चला गया। जब तक हम सभी जागे और घर से निकले तब तक सभी अपराधी बाईक लेकर भाग गया। पीडित कैलाश यादव ने चंद्रदीप थाना मे लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई है।

Comments
Post a Comment