शिक्षा संवाद से जागरूक होकर लोग सरकार की संचालित योजनाओ का उठाये लाभ : डीपीओ
शिक्षा संवाद से जागरूक होकर लोग सरकार की संचालित योजनाओ का उठाये लाभ : डीपीओ
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, अलीगंज
जमुई : अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के +2 जनता उच्च विधालय अलीगंज सोनखार मे शुक्रवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी एचएम डा सतीश कुमार ने किया जबकि मंच संचालन शिक्षक प्रकाश कुमार ने की।
शिक्षा संवाद को संबोधित करते हुए शिक्षा लेखा योजना विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सोनी कुमारी ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ एव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। और सभी सरकारी स्कूल को सभी संसाधन से चुस्त-दुरुस्त कर दी गई है। विधालय मे अध्ययनरत छाञ-छाञाए के लिए सरकार कई योजनाओ को धरातल पर लाकर लाभान्वित कर रही है। अभिभावक व बच्चे बच्चियो जागरूक होकर योजनाओ का लाभ शत-प्रतिशत उठाये।
उन्होने कहा कि साईकिल योजना, छाञवृति, पोशाक के साथ गरीब मेधावी छाञ-छाञाओ के लिए बिहार सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड देकर उन्हे उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद भी कर रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अर्चना भारती ने कहा सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई सकारात्मक पहल की है जिसका लाभ जागरूक होकर योजनाओ का लाभ उठाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करे।
प्रखंड शिक्षा पदधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि सरकार व शिक्षा विभाग सरकारी विद्यालय को हर संसाधन से लैस कर दिया गया है। अभिभावक जागरूक होकर बच्चे को विधालय जरूर भेजे और सरकार की हर योजनाओ का लाभ उठावे। शिक्षा संवाद कार्यक्रम चलाकर छाञ-छाञाए के साथ अभिभावक को जागरूक किया जा रहा है। संवाद में शिक्षा सरकार की संचालित योजनाओ के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारिया दी गई।
मौके पर शिक्षक प्रकाश सिन्हा, दिनेश कुमार, विनोद यादव, अजीत कुमार, अनोज कुमार, रंजीत कुमार, शिवदयाल कुमार, राधा कुमारी, निर्जला कुमारी, अनुराधा कुमारी, बीआरपी नरेश प्रसाद, लोजपा जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान, चंद्रशेखर आजाद के अलावे बडी संख्या मे शिक्षक-शिक्षिकाए व छाञ-छात्राएँ,अभिभावक मौजूद थे।

Comments
Post a Comment