के के पाठक छुट्टी से लौटे : आते ही दे दिया आदेश, शिक्षा विभाग में मची हलचल

 के के पाठक छुट्टी से लौटे : आते ही दे दिया आदेश, शिक्षा विभाग में मची हलचल


🔸केके पाठक शुक्रवार शाम पांच बजे अपने दफ्तर पहुंचकर अपना पदभार संभाला।

🔸अवकाश बाद उनके दफ्तर आने की सूचना से शिक्षा विभाग में दिनभर हलचल मची।

🔸शनिवार को सभी अफसरों की समीक्षा बैठक करने का आदेश दिया।

🔸केके पाठक 8 से 16 जनवरी तक उपार्जित अवकाश थे।

पटना : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक शुक्रवार को शाम पांच बजे अपने दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया। अवकाश से उनके दफ्तर आने की सूचना पर शिक्षा विभाग में दिनभर हलचल मची रही। दफ्तर पहुंचकर उन्होंने शनिवार को सभी अफसरों की समीक्षा बैठक करने का आदेश दिया है।

   बताते चलें कि केके पाठक 8 से 16 जनवरी तक उपार्जित अवकाश थे। जिसके बाद उन्होंने अपने अवकाश की अवधि को 31 जनवरी तक बढ़ा लिया था। हालांकि, अब वे अवकाश से पहले ही शिक्षा विभाग वापस लौट आए है। वहीं उनके अवकाश पर जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव को अपर मुख्य सचिव के संपूर्ण प्रभार देने की अधिसूचना जारी की थी।

हालांकि के के पाठक के अचानक से छुट्टी पर चले जाने के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि के  के पाठक नाराज चल रहे हैं और वे कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं।

जबकि बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि के के पाठक नीतीश कुमार के विजन के लिए काम कर रहे हैं। अवकाश के बाद वह फिर से अपना पदभार संभालेंगे।

वैसे बताते चलें तो केके पाठक का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनका इतिहास ही ऐसा रहा है कि वे अपनी बातों को लेकर मुख्यमंत्री व मंत्री तक से भिड़ जाते हैं।

हालांकि शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनने के बाद आए दिन उनसे जुड़ा कोई-कोई विवाद सामने आता रहता है। उनकी सबसे अधिक तकरार शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के साथ ही देखने को मिलती है। इन दोनों के बीच की विवाद में कई बार तो खुद मुख्यमंत्री तक को हस्तक्षेप करना पड़ा है।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना