गन पॉइंट पर एक परिवार के 3 कारोबारियों का अपहरण, दुकान बंद कर लौट रहे थे कारोबारी

गन पॉइंट पर एक परिवार के 3 कारोबारियों का अपहरण, दुकान बंद कर लौट रहे थे कारोबारी

🔹6 बदमाशों ने मिल उठाया तीन कारोबारियों को, 2 घंटे बाद फिरौती मांगे 10 लाख।

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, जमुई

  जमुई जिले के लक्ष्मीपुर में एक ही परिवार के तीन कारोबारियों का अपहरण कर लिया गया है। अपहरण हुए कारोबारियों में दो सगे भाई के साथ एक उनका भांजा है। बताते चलें कि तीनों गुरुवार रात 9 बजे के करीब अपनी किराना दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। अभी दुकान में ताला लगाया ही था कि करीब 6 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी उनके पास पहुंचे और गन पॉइंट पर तीनों को अगवा कर लेते चले गए।

   वहीं अपहरण के लगभग दो घंटे के बाद रात करीब 11 बजे रात्रि में अपराधियों ने परिजनों को फिरौती के लिए फोन किया। जिसमें फिरौती के रूप में 10 लाख रुपए की मांग की गयी है। वहीं उक्त घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के लडुंबा चौक के पास की है। जहां से तीनों का घर लगभग 1 किमी की दूरी पर स्थित है।

तीनों कारोबारियों में एक वार्ड सदस्य :

         यह बताते चलें कि जिन कारोबारियों का अपहरण किया गया है उनमें कर्रा गांव निवासी सुखदेव साह के बेटे सतनदेव, सुजीत कुमार और भांजा विकास कुमार है। इनमें सतनदेव और सुजीत सगे भाईं हैं। जिसमें सतनदेव मोहनपुर पंचायत से वार्ड सदस्य भी हैं।

      उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पीड़ित के घर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट चुकी है। हालांकि परिवार के लोग अभी कुछ भी बताने में संकोच कर रहे हैं। अपहरण किसने किया अब तक इसका पता नहीं चल सका है।

थानाध्यक्ष ने कहा जल्द ही तीनों को छुड़ा लिया जाएगा :

      शुक्रवार की सुबह लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष राजवर्धन कुमार सहित पुलिस जवान पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी व्यवसायियों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ सतीश सुमन घटनास्थल के लिए रवाना हो चले थे।।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना