शिक्षा महोत्सव में करियर काउसिलिंग, दो हजार छात्रा ने लिया भाग
शिक्षा महोत्सव में करियर काउसिलिंग, दो हजार छात्रा ने लिया भाग 🔸28 छात्रों का विभिन्न विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए हुआ चयन। सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के काशीपुर में गुरुवार को करियर स्कोप व ऐडमिशन हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उच्च शिक्षा प्राप्त करने को इच्छु छात्रों के करियर काउंसिलिंग का कायोजन किया गया। इस करियर काउंसिलिंग में देश के कई विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर जिले भर के दो हजार छात्रों ने भाग लिया। जिसमें से 28 छात्रों का चयन विभिन्न विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा के लिए किया गया। बताया गया है कि दिन भर डॉ० ए कुमार की देख रेख में चले इस काउंसिलिंग में मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, आई आई एल एम विश्वविद्यालय, जीएनआईओटी महाविद्यालय, मानव रचना, क्वांटम विश्वविद्यालय, बद्दी विश्वविद्यालय, शारदा यूनिवर्सिटी, और अन्य चालीस विश्वविद्यालय तथा कॉलेज के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस मौके पर लोगों ने कहा कि इस सेमिनार से इस छोटे शहर में ऐसे समारोह से निश्चित तौर प...