अपहरण के 10 दिन गुजरने बाद भी कानून के हाथ छोटे पड़े, अपहृत का कोई सुराग नहीं, बीते दिनों से सिंटू के घर नहीं जल रहा चूल्हा

अपहरण के 10 दिन गुजरने बाद भी कानून के हाथ छोटे पड़े, अपहृत का कोई सुराग नहीं, बीते दिनों से सिंटू के घर नहीं जल रहा चूल्हा


सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव 

झाझा/जमुई :  जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव निवासी सिंटू यादव का अपहरण हुए आज पूरे 10 दिन हो चुका है। लेकिन अबतक पुलिस द्वारा कोई पुख्ता सबूत के साथ  अपहृत की ना तो कोई सुराग मिला है और ना ही उद्वेदन हो पाया है।

 हालांकि कि सिंटू यादव की पत्नी गुड़िया देवी बुधवार को ग्रामीणों के साथ जमुई समाहरणालय पंहुचकर एसपी डॉ शौर्य सुमन को एक लिखित आवेदन देकर अपने पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी। फिर भी पुलिस नाकामयाबी की ओर दिख रही है। बल्कि अपहरण के दस दिन बीत जाने के बाद भी कहे जाने वाले कानून के लंबे हाथ अब छोटे होते दिखाई पड़ रहे हैं।

इन्हीं बातों को लेकर शुक्रवार को अंबेडकर विचार मंच द्वारा झाझा में धरना प्रदर्शन किया गया। उक्त धरना प्रदर्शन में सिंटू यादव भाई मुकेश यादव ने कहा कि हमारे घर में 10 दिनों से चूल्हा नहीं चल रहा है हमारे भाई की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है कभी भी हमारे घर में फिर से कोई घटना घट सकती है। मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि जल्द से जल्द हमारे भाई की बरामदगी की जाए।

वहीं मौके पर धरने पर बैठे लोगों कहा कि पुलिस कहती है कानून के लंबे हाथ होते हैं लेकिन वह कानून के लंबे हाथ कहां गए आज 10 दिन पूरे हो गए लेकिन फिर भी अपहृत की ना तो कोई सुराग मिला है और ना ही उद्वेदन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मुस्तैद होना चाहिए प्रशासन का लोगों में भय होना चाहिए जिसके लिए कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उक्त मौके पर अन्य लोगों ने भी अपनी - अपनी बात रखी।

धरना प्रदर्शन में अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस उदय शंकर झा, मंच संचालन कर रहे जिला परिषद धर्मदेव यादव जी के अलावे वरिष्ठ नेता जेडीयू कयूम अंसारी, भाजपा नेता राकेश सिंह, पूर्व सैनिक बीके यादव, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कामरेड योगेंद्र रावत, आरजेडी प्रखंड प्रवक्ता मनोज भारती, बसपा नेता राजू यादव, अंबेडकर विचार मंच के संयोजक भारत भूषण, अध्यक्ष रणधीर पासवान उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना