शिक्षा महोत्सव में करियर काउसिलिंग, दो हजार छात्रा ने लिया भाग

शिक्षा महोत्सव में करियर काउसिलिंग, दो हजार छात्रा ने लिया भाग


🔸28 छात्रों का विभिन्न विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए हुआ चयन।

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के काशीपुर में गुरुवार को करियर स्कोप व ऐडमिशन हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उच्च शिक्षा प्राप्त करने को इच्छु छात्रों के करियर काउंसिलिंग का कायोजन किया गया। इस करियर काउंसिलिंग में देश के कई विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर जिले भर के दो हजार छात्रों ने भाग लिया। जिसमें से 28 छात्रों का चयन विभिन्न विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा के लिए किया गया।

बताया गया है कि दिन भर डॉ० ए कुमार की देख रेख में चले इस काउंसिलिंग में मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, आई आई एल एम विश्वविद्यालय, जीएनआईओटी महाविद्यालय, मानव रचना, क्वांटम विश्वविद्यालय, बद्दी विश्वविद्यालय, शारदा यूनिवर्सिटी, और अन्य चालीस विश्वविद्यालय तथा कॉलेज के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस मौके पर लोगों ने कहा कि इस सेमिनार से इस छोटे शहर में ऐसे समारोह से निश्चित तौर पर बच्चे अपने करियर के प्रति सजग होंगे। इस सेमिनार में मुख्य रूप से प्रियेश राज, गोविंद चौधरी, शिवम कुमार, करण मिश्रा, अंकुर झा, अभिमन्यु कुमार, प्रेम कुमार, रौशन कुमार, नितेश कुमार सिन्हा, रुद्र प्रताप झा, अरविंद रॉय, सुदर्शन ठाकुर, समारोह में मंच संचालन विश्विद्यालय उपाध्यक्ष कुमार सौरभ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सोनू कुमार चौरसिया ने किया।

शिक्षकों को किया गया सम्मानित :

इस सेमिनार में समस्तीपुर शहर के प्रतिष्ठित शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में अतुल्य योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से डॉ ए कुमार के अलावा दर्जनभर शिक्षकों को मिथिला की संस्कृति के अनुरूप पाग चादर और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना