ईख के खेत मे झुलसा किसान, इलाज के दौरान गई जान
ईख के खेत मे झुलसा किसान, इलाज के दौरान गई जान
🔸ईंख की खेत में लगी आग को बुझाने में झुलसा था किसान।
सिटी संवाददाता : आदर्श कुमार/सुजीत कुमार
विभूतिपुर/समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव में एक ईख के खेत में आग लगने की सूचना पर पहुंचे किसान आग बुझाने के दौरान झुलस गए। वहीं उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान गांव के राम औवतार साह 65 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। घटना को लेकर एक यूडी केस दर्ज की गई है।
वहीं घटना के संबंध में मृतक किसान के संबंधी पवन कुमार ने बताया कि उनके मौसा के खेत में ईंख का फसल लगा हुआ था। गुरुवार शाम अचानक खेत में आग लग गई। हल्ला होने पर वह खेत में आग बुझाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। हालांकि बाद में हो-हल्ला होने पर जुटे लोगों ने आग पर काबू पाया और उन्हें तत्काल विभूतिपुर पीएससी में भर्ती कराया। विभूतिपुर में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। देर रात परिवार के लोग उन्हें लेकर पटना जा रहे थे कि इसी दौरान गांधी सेतु पर उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग उनके शव को लेकर वापस विभूतिपुर पहुंच गए। सुबह विभूतिपुर थाने को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया
थानाध्यक्ष ने कहा :
विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि एक खेत में आग लगी थी। इस दौरान किसान आग बुझाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन आग की लपट में वह घिर गये जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए थे। जहां पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर एक यूडी केस दर्ज की गयी है।Jज्झझझजB

Comments
Post a Comment