मुंगेर जिले में बढ़ रहा हथियार बंद अज्ञात अपराधियों का खौफ

मुंगेर जिले में बढ़ रहा हथियार बंद अज्ञात अपराधियों का खौफ


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : मुंगेर 

मुंगेर जिले में हथियारबंद अज्ञात अपराधियों का खौफनाक करतुत देखने को मिला। जहां एक ठेकेदार को सुबह आईटीसी कंपनी बासुदेवपुर से घर जाने के दौरान घात लगाये हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम बास्केट राय उम्र 50 वर्ष पिता का नाम स्वर्गीय प्रकाश राय है। जो कि मूल रूप से जिला समस्तीपुर ताजपुर ग्राम का निवासी है। यहां आईटीसी कंपनी बासुदेवपुर में ठेकेदारी का काम किया करता था। आज अहले सुबह कंपनी से घर जाने के दौरान घात लगाए अज्ञात हथियारबंद अपराधियों में गोली मारकर मृतक को मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद पुलिस घायल को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। ईलाज दौरान गोली लगे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मुंगेर के बासुदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी स्थान के पास अपना मकान बनाकर पुरा परिवार के साथ रहा करता था। घटना की सूचना जैसे ही परिवार जनों को मिली कोहराम मच गया और सदर अस्पताल में रो-रो कर सभी का बुरा हाल है। 

  स्थानीय थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले का रिपोर्ट दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही में जुट गई है। परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने की बात भी नहीं बताई तथा मृतक मिलनसार और मृदु स्वभाव रहने के बाद भी गोली मारकर हत्या होने की बात कहा जा रहा शहर में हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। मृतक अपने पत्नी के सिवा दो पुत्र एवं दो पुत्री को छोड़कर भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना