सामान्य ट्रेन से ज्यादा होगा अमृत भारत का किराया, 30 को अयोध्या से दरभंगा तक चलेगी पुल पुश ट्रेन

सामान्य ट्रेन से ज्यादा होगा अमृत भारत का किराया, 30 को अयोध्या से दरभंगा तक चलेगी पुल पुश ट्रेन


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार/अजय कुमार सिन्हा

समस्तीपुर : अमृत भारत पुल पुश ट्रेन का सामान्य रूप से 1 जनवरी से दरभंगा से आनंद विहार भाया अयोध्या के रास्ते परिचालन होगा। उससे पूर्व 28 दिसंबर की रात समस्तीपुर से अयोध्या के बीच ट्रायल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया।

यह ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन से रात के 10.35 बजे रवाना हुई। समस्तीपुर से खुलकर यह ट्रेन दरभंगा, सीतामढी, रक्सौल, नरकटियागंज होते हुए शुक्रवार सुबह अयोध्या पहुंची। इस ट्रेन का किराया समान्य ट्रेन के किराया से थोड़ा अलग तय किया गया है।

वहीं इस ट्रेन में समस्तीपुर रेलवे मंडल के एडीआरएम जेके सिंह के साथ 15 अधिकारी व 25 रेलवे कर्मियों के साथ राजनीति दलों के कार्यकर्ता के साथ सामाजिक क्षेत्र के लोग भी गए हैं। इस ट्रालय ट्रेन से अयोध्या गए अधिकारी 30 दिसंबर को यानी आज अयोध्या से अमृत भारत ट्रेन लेकर दरभंगा आएंगे।

इस ट्रेन का किराया समान्य ट्रेन के किराया से थोड़ा अलग तय किया गया है। दिल्ली (आनंद विहार) से दरभंगा के लिए सामान्य कोच में सफर करने के लिए 340 रुपए देना होगा। जबकि स्लीपर में सफर के लिए 570 रुपए देना होगा।जबकि समान्य ट्रेन में इसके लिए समान्य कोच में 270 रुपए और स्लीपर में 560 रुपए किराया देना होगा। वहीं इस ट्रेन से कोई व्यक्ति 50 किलोमीटर की दूरी तक यात्रा करता है तो समान्य कोच मे 35 और स्लीपर कोच में 65 रुपए देना होगा। एक जनवरी से ट्रेन का परिचालन सप्ताह में दो दिन होगा। 

समस्तीपुर रेलवे मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि यह ट्रेन दरभंगा से 1 जनवरी से नियमित रूप से चलेगी। ट्रेन सप्ताह में 2 दिन सोमवार और गुरुवार को दरभंगा से चलेगी जबकि आनंद विहार से यह ट्रेन मंगलवार और शुक्रवार को खुलेगी।

इस ट्रेन का ठहराव दरभंगा से खुलकर कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ रूकते हुए आनंद विहार तक जाएगी। ट्रेन दरभंगा से दिन के 11:50 में खुलकर रात के 1:15 पर अयोध्या पहुंचेगी जबकि अगले दिन के 3:10 पर आनंद विहार पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन आनंद विहार से दिन के 12:35 में खुलकर अगले दिन उसी रूट से होते हुए दिन के 3:00 बजे दरभंगा पहुंचेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना