Posts

ग्रिड का होगा विंटर मेंटेनेंस, बाधित रहेगी छः घंटे तक विद्युत आपूर्ति

Image
ग्रिड का होगा विंटर मेंटेनेंस, बाधित रहेगी छः घंटे तक विद्युत आपूर्ति, सूचना विधुत विभाग,,,,,,,, सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तर प्रदेश : राजीव शर्मा मुजफ्फरनगर-खतौली :  खतौली टाउन 1,2,3 और भेंसी ग्राम के तमाम विधुत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है। कि कल दिनांक 25 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। क्योंकि बुढ़ाना रोड पर स्थित बिजलीघर 132/33/11 का लार्ड 5 (एमए) को बढ़ाकर 10 (एमए) किया जायेगा। तमाम विधुत विभाग से जुड़े कारोबारी व गृहणी अपने अपने कामों को सुबह जल्द से जल्द निपटाने की कृपा करें। जिससे किसी भी उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। आज्ञा से सब डिवीजन ऑफिसर।

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा क्लश यात्रा विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गई

Image
अयोध्या में श्री रामलला  की प्राण प्रतिष्ठा क्लश यात्रा विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गई सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तर प्रदेश : राजीव शर्मा मुजफ्फरनगर-खतौली :  डॉ चन्द्रमोहन शर्मा ने बताया 496 वर्षों के निरंतर संघर्ष व साढे चार लाख राम भक्तों के  बलिदानों के फल स्वरुप अयोध्या में भगवान श्री रामलला अपने भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने जा रहे हैं इसको लेकर पूरे विश्व में उत्साह है। नगर, गांव मोहल्ले गली गली सब राममय हो रहे हैं।           वहीं  अपने जनपद मुजफ्फरनगर में भी 300 से भी अधिक प्रमुख स्थानों पर प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सीधा प्रसारण भक्तों ने देखा। खतौली नगर में 22 जनवरी 2024 को श्री कृष्ण मंदिर के महंत पूज्यपाद शान्त मुनि माधवव्यास जी महाराज के सानिध्य में एक भव्य कार्यक्रम रेलवे रोड धर्मशाला में आयोजित किया गया।        इस दिन विश्व हिंदू परिषद के द्वारा राम श्री राम मंदिर होली चौंक खतौली से रेलवे रोड धर्मशाला तक 501 से अधिक मातृशक्ति के द्वारा भव्य कलश यात्रा बैंड बाजे सहित धूमधाम के साथ नि...

जिला परिषद अध्यक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हुआ स्थगित

Image
जिला परिषद अध्यक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हुआ स्थगित सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर आज 23 जनवरी मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष के विरुद्ध होने वाले अविश्वास प्रस्ताव को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक मे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस मामले को लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि रिट में जिन बिन्दुओ को उठाया गया है। उसके आलोक में उनके द्वारा सभी जिला परिषद के सदस्यो को नोटिस जारी कर एक आवश्यक बैठक बुलाया जायेगा। उसके बाद उनके स्तर से आदेश पारित किया जायेगा। फिर पंचायती राज नियमावली के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीँ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले खेमे के जिला परिषद सदस्यों ने कहा की हमलोग सभी पार्षद एकजुट हैँ जीत हमारी हीं होगी।

अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंचे बिहार सीएम नीतीश कुमार : प्रशांत किशोर बोला हमला

Image
अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंचे बिहार सीएम नीतीश कुमार : प्रशांत किशोर बोला हमला 🔸प्रशांत किशोर ने कहा-लोकसभा 2024 के नतीजों के बाद नीतीश किधर जाएंगे ये खुद उनको नहीं पता। पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले कोऑर्डनेशन कमेटी की बैठक हुई उसमें उनकी पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह नहीं गए किसी दूसरे आदमी को उन्होंने भेजा। ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार कल भाजपा में जा रहे हैं। ये नीतीश कुमार की राजनीति का तरीका है जो उनके साथ रहता है उनको हमेशा डराते रहते हैं कि अगर हम पर ध्यान नहीं दोगे तो हम उधर भी जा सकते हैं।  *प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि मेरी अंतरात्मा कह रही है कि अब इन लोगों के साथ नहीं रहना, सब लोग एक जुट हो नहीं हुए तो अब भाजपा में जा रहे हैं: प्रशांत किशोर*     प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि मेरी अंतरात्मा कह रही है कि अब इन लोगों के साथ नहीं रहेंगे। सब लोग एकजुट हुए नहीं, मैंने कहा था कि सब लोग एकजुट हो जाइए नहीं हुआ तो अब क्या करें? अब फिर से भा...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रक्त-दान शिविर का आयोजन

Image
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रक्त-दान शिविर का आयोजन  सिटी संवाददाता : प्रो0 रामजीवन साहु  जमुई :  आज दिनांक 23 जनवरी को गरम-दल का पोषक अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस के 128 वीं जयंती 23 जनवरी के  पावन अवसर पर जमुई इकाई के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी समाज हित में रक्त-दान शिविर का आयोजन जमुई नगर के सदर अस्पताल में किया गया। भीषण ठंढ के बावजूद 21राष्टृ-भक्तों ने 21 यूनिट रक्त-दान किये।        जिन राष्ट्र -भक्तों ने रक्त-दान किये, उनमें प्रमुख हैं जमुई जिला प्रचारक रंजित कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख चन्द्रकान्त भगत, नगर कार्यवाह शिवम कुमार उपाध्याय, नगर सेवा प्रमुख सुनील कुमार शयनशाला, अमन कुमार, गुड्डू कुमार, मंटू कुमार एवं अन्य अनेक स्वयंसेवक।

भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ही कुल देवी देवता स्थापित

Image
  भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ही कुल देवी देवता स्थापित सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू  जमुई :   सोमवार को पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी विक्रम संवत 2080 तदनुसार 22 जनवरी, 2024 का दिन 21वीं सदी का सर्वाधिक प्रसिद्धि और महत्वपूर्ण दिन रहा। यह दिन महत्वपूर्ण इसलिए रहा, क्योंकि यह दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम 500 वर्षों तक टेंट में रहने के पश्चात उनको उत्तर प्रदेश के धर्म नगरी अयोध्या में नव निर्मित भव्य मंदिर में पुनः वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस पवित्र कार्य सम्पादित होने से भारतवासियों का वह घोषवाक्य सच साबित हो गया कि " राम लला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनायेंगे। " साथ ही उसका भी उत्तर है, जो कहते थे कि, पर तारीख़ नहीं बतायेंगे।     इस पावन अवसर पर जमुई नगर परिषद् के अंतर्गत जयशंकर नगर के वीणा आवास में प्रो0 रामजीवन साहु ने भी अपने कुल देवी और देवता का पूर्व से निर्मित पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण और ढोल बाजे के साथ स्थापित किया। देवी देवता प्रसन्नचित्त मुद्रा में स्थापित हों, इसके लिए पाँच दिनों से महिला...

बिहार सरकार रोजगार देकर कलम किताब थमा रहा तो केंद्र सरकार झंडा देकर त्रिशूल तलवार थमा रहा - डॉ० त्रिवेणी यादव

Image
बिहार सरकार रोजगार देकर कलम किताब थमा रहा तो केंद्र सरकार झंडा देकर त्रिशूल तलवार थमा रहा - डॉ० त्रिवेणी यादव सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, राजीव रंजन  जमुई :  भारत देश स्वतंत्र, समता मूलक समाज देश है लेकिन भाजपा आरएसएस ने षड्यंत्र कर धर्म की आड़ में गरीब मजदूर किसान युवाओं को गुमराह कर रहा है। राम भगवान सबका है हर कण कण में है लेकिन धर्म की मुद्दा लेकर युवाओं को रोजगार, देश को विकास नहीं कर बेरोजगार देश, कंगाल देश की ओर केंद्र सरकार ने ले जा रहा है।        उक्त वक्तव्य आज राष्ट्रीय जनता दल प्रधान कार्यालय जमुई में डाॅ० त्रिवेणी यादव जिला अध्यक्ष के अध्यक्षता में भारतीय संविधान के उद्देश्य बताते हुए बाबा साहब के 22 प्रतिज्ञा की जानकारी दिया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जो कहा करके दिखाया, बहुत कम दिनों में 5 लाख नौकरी देकर भारत के इतिहास पन्नों में बिहार का नाम दर्ज किए। बाकी बचा वादा पुरा किया जा रहा है लेकिन केंद्र सरकार की एक करोड़ नौकरी लिफाफा में बंद है यह सब जुमला देश के जनता समझ चुका है कुर्सी खिसकना तय ह...