जमुई की नीतू बनी एडीएम व ललन बने एसडीएम

जमुई की नीतू बनी एडीएम व ललन बने एसडीएम

🔹जमुई के सुमन सौरभ ने हासिल किया 253 वां रैंक व अभिषेक राज ने भी बीपीएससी की परीक्षा में मारी बाजी।

सिटी संवाददाता जमुई : प्रो० रामजीवन साहू

    जमुई के चार होनहारों ने एकसाथ बीपीएससी की परीक्षा में परचम लहराकर जिले के नाम को रोशन किया है। जिसमें इस परीक्षा में जमुई जिले के सिकंदरा के रहने वाली नीतू कुमारी ने 219 रैंक लाकर एडीएम पद के लिए चयनित हुई वहीं  झाझा निवासी पूर्व प्रत्याशी विनोद यादव की पुत्री सुमन सौरभ ने 253 रैंक लाकर बीपीएससी की परीक्षा में बाजी मारी है। जबकि अलीगंज के अभिषेक राज ने भी बीपीएससी की परीक्षा में बेहतर रैंक लाकर बाजी मारी है।

     वहीं सिकंदरा निवासी नीतू कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक पढ़ाई सिकंदरा विद्यालय में और इंटर की परीक्षा सिकंदरा के लौहंडा कॉलेज से पास की थी। इसके साथ ही बीटेक की शिक्षा पटना से किया था। उन्होंने यह भी बताया कि इसके पहले भी उसने बीपीएससी की परीक्षा दी थी। लेकिन कामयाबी नहीं मिलने के बाद उसने दूसरी बार भी बीएससी की परीक्षा दी और 219 वां रैंक लाकर जिले का ही नहीं बल्कि राज्य का भी नाम रोशन किया है। 

    इसके साथ ही साथ सुमन सौरभ ने 253 वां रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं अभिषेक ने बताया कि उसकी लग्न और मेहनत और माता-पिता का आशीर्वाद है जिसके कारण बीपीएससी की परीक्षा में सफलता मिली है। वहीं बरहट प्रखंड के भंडरा तपोवन के रहने वाले ललन कुमार भारती ने भी 349 वां रैंक लाकर एसडीएम के पद पर चयनित हुए हैं। इनके पिता कोलकाता में चप्पल जूता का कारोबार करते हैं। ललन ने बताया कि वे अपनी पढ़ाई दिल्ली के जेएनयू से किया है। ललन ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने पिता को दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना