दबंग ने विधवा पर डायन का आरोप लगाकर की मारपीट
दबंग ने विधवा पर डायन का आरोप लगाकर की मारपीट
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई
खैरा थाना क्षेत्र के जगन्नाथडीह गांव में शनिवार को एक विधवा महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर उसके भैसुर व गोतनी सहित अन्य लोहे के रॉड से मारपीट का घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान जगन्नाथडीह निवासी उपेंद्र यादव की 45 वर्ष से पत्नी रंजू देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि जगन्नाथडीह निवासी मालती देवी का पुत्र 1 साल पहले दूसरे राज्य काम करने गया था। जब वह लौटकर वापस अपने घर आया तो वह पाहल हो गया।
जिसके बाद उसकी गोतनी, भैसुर सहित अन्य लोग उक्त विधवा महिला रंजू देवी पर डायन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी के कारण उसके पुत्र की मानसिक स्थिति बिगड़ी और लोहे के रॉड से नंदन यादव, मालती देवी, शंकर यादव, पूजा देवी सहित अन्य द्वारा मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गई। घायल विधवा महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जबकि पीड़िता ने खैरा थाने में आवेदन दिया है। खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment