जुम्भिकग्राम महोत्सव कों ऐतिहासिक सफल बनाने हेतू किया गया बैठक
जुम्भिकग्राम महोत्सव कों ऐतिहासिक सफल बनाने हेतू किया गया बैठक
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई
आगामी 2 नवंबर से 5 नवंबर तक कृष्ण सिंह स्टेडियम मे आयोजित जुम्भिकग्राम महोत्सव का आयोजन की सफलता हेतू वरिष्ठ सदस्यो की बैठक आयोजित किया गया।
जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व सामाजिक कार्यकर्त्ता विकास प्रसाद सिंह, प्रो गौरीशंकर पासवान, शिक्षक संघ के अशोक सिंह, मनोहर सिंह सहित अन्य दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।
समीक्षा बैठक मे 2 से 5 नवंबर तक प्रत्येक दिन 1 बजे राजनैतिक, सामाजिक एवं प्रसाशनिक क्षेत्र के महानुभावों से उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ किया जायेगा, तत पश्चायत स्कूल की छात्र छात्राओं सहित अन्य द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम जैसे रंगोली प्रतियोगिता, भेष भूषा, मेहंदी, केश सज्जा प्रतियोगिता मे भाग लेंगी, फिर विजेताओं कों अतिथियों द्वारा पारितोषित वितरण किया जायेगा।
संध्या मे 5 से 8 बजे तक प्रत्येक दिन जिले के होनहार युवाओं सहित अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस महोत्सव मे इसके अलावे जिले से जुड़े ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक धरोहरों की प्रचार रथ सहित आयोजन स्थल पर लगी एलइडी स्क्रीन पर लोगो के बीच प्रसारित किया जायेगा।
आज की समीक्षा बैठक मे आयोजन समिति के राजकुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू, रामशंकर सिंह, शिक्षक शैलेन्द्र कुमार, संजय सिंह, मुरारी शर्मा, गुंजन तिवारी, धीरज सिंह, चुनचुन कुमार, जमुई सरकार, शिक्षाविद सचिराज पद्माकर, रोहित पंडित, विवेक कुमार, संतोष राणा, ठाकुर डुगडुग सिंह, धनंजय कुमार सहित अन्य समाजसेवी शामिल हुए।

Comments
Post a Comment