रसोइयों की मांग, 10 हजार मिले मानदेय

रसोइयों की मांग, 10 हजार मिले मानदेय

सिटी संवाददाता जमुई : राकेश कुमार

            राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर कचहरी चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जिले भर से आए सैकड़ों की संख्या में रसोइया ने अपनी मांगों में 10 हजार मानदेय घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की। इसके पूर्व रसोईया का विरोध प्रदर्शन शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम परिसर से निकली। जहां 1650 में दम नहीं 10 हजार से काम नहीं, 12 माह का मानदेय लागू करो, तथा सरकार की तरफ से घोषित न्यूनतम मजदूरी 10 हजार रसोइया को देने, मातृत्व व विशेष अवकाश समेत अन्य मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कचहरी चौक पहुंचे। साथ ही समाहरणालय जाने वाले मार्ग में लगभग 40 मिनट तक सड़क पर बैठकर आवागमन को बाधित कर दिया। जाम से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान रसोईया ने स्कूली वाहनों को भी रोक लिया था हालांकि स्कूली वाहन खाली था । पुलिस के समझाने पर रसोइया ने स्कूली वाहन को जाने के लिए उक्त मार्ग को खाली कर दिया था। 

प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया फ्रंट के प्रवेश सचिव कंचन देवी ने रसोइया को संबोधित करते हुए कहा कि 15 सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री पोषण मध्यान्ह भोजन योजना के अन्तर्गत प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में काम कर रहे रसोइयों का मांग सरकार अबिलंब पूरा करे। उन्होंने कहा कि एमडीएम से ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर उसे पूर्णरूपेण ग्रामीणों को दी जाए, ताकि बच्चों को ताजा भोजन परोसा जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

देवीपुर प्रखंड के झंडी पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

हेमंत विकास रथ को झामुमो नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में अनियमिता के विरोध में लोजपा (रामविलास) ने किया महाधरना